Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेक्सिकन राष्ट्रपति ने कहा, युद्ध रोकने के लिए कमीशन बने, इसमें भारतीय पीएम मोदी, पोप फ्रांसिस, UN चीफ शामिल हों

Advertisement
Advertisement
Washington : दुनिया भर में युद्ध रोकने के लिए कमीशन बने. दुनिया में शांति को बढ़ावा देने के लिए बनाये जाने वाले इस कमीशन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पोप फ्रांसिस और UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस का नाम शामिल होना चाहिए. मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रेडोर ने यह प्रस्ताव रखा है. मेक्सिको के राष्ट्रपति ने कहा कि इसके लिए वह UN (यूनाइटेड नेशंस) में लिखित प्रस्ताव पेश करेंगे. ओब्रेडोर ने यह बातें मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/it-raid-58-crore-cash-32-kg-gold-390-crore-benami-property-reported-in-maharashtras-businessman/">महाराष्ट्र

में व्यापारी के यहां IT की रेड, 58 करोड़ कैश, 32 किलो सोना, 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिलने की खबर

कमीशन 5 साल के लिए शांति समझौता करायेगा 

ओब्रेडोर ने उम्मीद जताई कि मीडिया इस बारे में जानकारी फैलाने में मदद करेगा. कहा कि कमीशन का लक्ष्य होगा कि वह दुनियाभर में युद्ध को रोकने के लिए एक प्रस्ताव पेश करेगा और कम से कम 5 साल के लिए एक शांति समझौता करेगा. चीन, रूस और US को शांति वार्ता का आमंत्रण दिया. दुनिया भर में युद्ध खत्म करने का आह्वान करते हुए मेक्सिकन राष्ट्रपति ने चीन, रूस और US को शांति वार्ता के लिए आमंत्रित किया.उम्मीद जताई है कि तीनों देश उनका प्रस्ताव स्वीकार करेंगे. इसे भी पढ़ें :  एशिया">https://lagatar.in/asias-richest-gautam-adani-gets-z-category-security-30-security-personnel-will-be-with-him-for-24-hours/">एशिया

के सबसे अमीर गौतम अडानी को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे साथ रहेंगे 30 सुरक्षाकर्मी

दुनिया आर्थिक संकट से घिर गयी है

ओब्रेडोर ने कहा- कोई उन्हें बताये कि इन देशों के आपसी टकराव के कारण एक साल से भी कम समय में दुनिया आर्थिक संकट से घिर गयी है. कहा कि दुनिया फूड क्राइसिस से जूझ रही है, गरीबी, महंगाई बढ़ी है और इस वजह से दुनिया भर में ढेरों लोग मारे गये हैं ओब्रेडोर का मानना है कि प्रस्तावित कमीशन ताइवान, इजराइल और फिलिस्तीन के मामले में समझौतों तक पहुंचने में मदद करेगा. इससे आगे होने वाले टकराव को रोकने में मदद मिलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही