Search

 
 
 

चाईबासा में मनरेगा घोटाला: हाईकोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

 
Ranchi: चाईबासा में मनरेगा घोटाले की सीबीआई जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को 25 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. सुनवाई क दौरान सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया है.  इसे स्वीकार करते हुए अदालत ने 25 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में मकबूल आलम ने जनहित याचिका दायर की है. जिसपर चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र एवं जस्टिस आनंद सेन की बेंच में सुनवाई हुई. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार और एंटी करप्शन ब्यूरो को अद्यतन बिंदुवार जवाब पेश करने का निर्देश दिया था. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-congressmen-burn-effigy-of-mp-cm-shivraj-singh-chouhan/">देवघर

: कांग्रेसियों ने जलाया एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही