Search

 
 
 

MI ने SRH को हराया, प्लेऑफ से बाहर हो गई राजस्थान

 
Sports Desk : आईपीएल के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया. मुंबई की जीत के हीरो कैमरून ग्रीन बने. ग्रीन ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इस दौरान ग्रीन ने 47 गेंद का सामना किया. ग्रीन ने 8 छक्के और 8 चौके मारे. ग्रीन के अलावे रोहित शर्मा ने 37 बॉल में 56 रन और सूर्य कुमार यादव ने 16 बॉल में नाबाद 25 रनों की पारी खेली. इस जीत के साथ ही मुंबई ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. वह अंक तालिका में शीर्ष चार में वापस आ गई है. हालांकि मुंबई प्लेऑफ तभी पहुंचेगी जब बेंगलुरु आज का मैच हारेगी. बेंगलुरु की जीत के साथ ही मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदें भी खत्म हो जाएगी. मुंबई की जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए थे. 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 18 ओवर में ही मैच जीत लिया. हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 83 रन मयंक अग्रवाल ने बनाए. विवरांत शर्मा ने भी 69 रन की पारी खेली. मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने चार और क्रिस जॉर्डन ने एक विकेट लिया. वहीं, हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार और मयंक डागर ने एक-एक विकेट लिए. इसे भी पढ़ें : गिरफ्तारी">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-brought-to-ranchi-after-arrest-nia-will-interrogate/">गिरफ्तारी

के बाद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को लाया गया रांची, एनआईए करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही