Search

गौतम गंभीर पर भड़के माइकल वॉन, कहा- कोच का इस तरह मामले में पड़ना चौंकाने वाला

Michael Vaughan on Kholi vs Gambhir Fight: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने गौतम गंभीर की हरकत को गलत बताया है. वॉन ने कहा, `खिलाड़ी का आपस में खेल के दौरान बहजबाजी करना चलता है. मॉर्डन क्रिकेट में यह अब आम सी बात हो गई है, लेकिन कोच का इस तरह से इन मामले में पड़ना चौंकाने वाला है`. विराट कोहली और गौतम के बीच हुई बहसबाजी ने पूरे विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया है. गंभीर-कोहली ने जो हरकत की है, उसको लेकर पूर्व क्रिकेटर अब अपनी राय दे रहे हैं. अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी अपनी राय इस मामले में दी है. क्रिकबज के साथ बात करते हुए वॉन ने खासकर गौतम गंभीर की हरकत को गलत बताया है. वॉन ने कहा, `खिलाड़ी का आपस में खेल के दौरान बहजबाजी करना चलता है. मॉर्डन क्रिकेट में यह अब आम सी बात हो गई है, लेकिन कोच का इस तरह से इन मामले में पड़ना चौंकाने वाला है`. इसे भी पढ़ें :तिसरी">https://lagatar.in/tisri-bhojpuri-singers-akshara-singh-golu-raja-and-nisha-dubey-spread-fire-people-danced-all-night/">तिसरी

: भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह, गोलू राजा और निशा दुबे ने बिखेरा जलवा, रात भर झूमे लोग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/vvv-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

कोच का काम ड्रेसिंग रूम में रहकर रणनीति बनाना- माइकल वॉन

पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि, `मुझे खिलाड़ियों के छोटे-छोटे टकरावों से कोई फर्क नहीं पड़ता.. यह सिर्फ खेल है. आप इसे हर दिन नहीं देखना चाहते लेकिन मुझे कोचों को इसमें शामिल होते देखना पसंद नहीं है.. मैं यह नहीं देखता कि कोच या कोचिंग विभाग का कोई भी हिस्सा खेल में क्यों शामिल हो रहा है. मैदान पर जो जाता है वह मैदान पर रहता है.. अगर दो खिलाड़ियों के बीच कोई बहस होती है, तो उन्हें इसे सुलझाने की जरूरत है.. कोचों का काम डगआउट या ड्रेसिंग रूम में रहकर रणनीतियों को बनाना है ना कि खिलाड़ियों के मतभेद में खुद को भी शामिल करना है.` इसे भी पढ़ें :रवि">https://lagatar.in/ravi-shastris-prediction-this-team-can-win-the-2023-ipl-title/">रवि

शास्त्री की भविष्यवाणी- ये टीम जीत सकती है 2023 का आईपीएल खिताब
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/vvvv-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

कोहली, गंभीर और नवीन उल हक पर लगा जुर्माना

बता दें कि लखनऊ और बेंगलोर के बीच हुए मैच के बाद गंभीर और कोहली एक दूसरे से उलझ गए थे. सोशल मीडिया पर इसको लेकर बवाल मच गया था. फैन्स भी इस लड़ाई को लेकर अपनी-अपनी बातें कहते हुए सोशल मीडिया पर नजर आए थे. वहीं, बीसीसीआई ने कोहली-गंभीर और नवीन उल हक पर एक्शन लेते हुए तीनों खिलाड़ियों पर जुर्माना ठोक दिया था. कोहली और गंभीर पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया गया तो वहीं नवीन पर 50 % का जुर्माना लगाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp