Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट का 70 करोड़ यूजर्स वाली कंपनी याहू को खरीदने का ऑफर, कीमत 3.3 लाख करोड़

Washington :  माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प द्वारा  याहू इंक को खरीदने के लिए 44.6 बिलियन डॉलर (लगभग 3.3 लाख करोड़ रुपए) का ऑफर दिये जाने की जानकारी सामने आयी है. जानकारों के अनुसार इस डील के बल पर दोनों कंपनियां गूगल के लिए चुनौती खड़ी कर सकती हैं. बता दें कि याहू कभी दुनिया का नंबर वन सर्च इंजन माना जाता था, था, लेकिन गूगल ने धीरे-धीरे इसकी बादशाहत खत्म कर कब्जा जमा लिया.   

 

प्रति शेयर 31 डॉलर नकद और स्टॉक की पेशकश

याहू ने पिछले दिनों कहा कि उसका बोर्ड इस ऑफर पर विचार कर रहा है. 70 करोड़ यूजर बेस वाली याहू के शेयर की कीमत वर्तमान में लगभग 48% बढ़कर 28.33 डॉलर (करीब 2090 रुपए) हो गयी है.   माइक्रोसॉफ्ट याहू को खरीदने की लगातार कोशिश करती आ रही है.  2008 से कंपनी इसकी कोशिश कर रही है. खबरों के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट ने याहू बोर्ड को एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने प्रति शेयर के लिए 31 डॉलर नकद और स्टॉक की पेशकश की है. 

न्यूज, फाइनेंस और स्पोर्ट्स में याहू का दबदबा है


याहू पर 500 मिलियन (50 करोड़) यूजर हर महीने न्यूज, फाइनेंस और स्पोर्ट्स के लिए आते हैं. कंज्यूमर ईमेल सर्विस में यह नंबर वन है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि दोनों कंपनियों के कई ओवरलेपिंग बिजनेस हैं. इनमें इंस्टेंट मैसेजिंग से ईमेल और विज्ञापन शामिल हैं. न्यूज, ट्रैवल और फाइनेंस साइट के साथ वेब सर्च मार्केट भी है. हालांकि, इन सभी जगहों पर गूगल का दबदबा है.

गूगल से कॉम्पटीशंस होने पर यूजर्स रहेंगे फायदे में


  गूगल इंटरनेट की दुनिया का बेताज बादशाह है. गूगल सर्च इंजन से लेकर स्मार्टफोन के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम तक गूगल सब कंट्रोल कर रहा है. ज्यादातर लोग गूगल के ऐप्स और सॉफ्टवेयर पर पूरी तरह डिपेंड हो गये हैं. इस कारण गूगल अब धीरे-धीरे अपने कई सर्विसेज को पेड करता जा रहा है. सिर्फ गूगल फोटोज के लिए यूजर को 130 रुपए महीना खर्च करने पड़ सकते हैं.अगर माइक्रोसॉफ्ट के हाथ में याहू की कमान आ जाती है तब वह गूगल को चुनौती देने के लिए कई सर्विसेस लॉन्च कर सकती है. कहा जा रहा है कि अभी याहू के पास ऐसी कई सर्विसेज हैं, जिनका फायदा माइक्रोसॉफ्ट उठा सकती है.  

याहू के पास 70 करोड़ यूजर्स  

2019 में माइक्रोसॉफ्ट के विंग सर्च इंजन पर सिर्फ अमेरिका में 126 मिलियन (12.6 करोड़) यूजर्स थे. यहां पर गूगल सर्च इंजन से ज्यादा लोग विंग सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं. थोड़ा पीछे जायें तो 2016 में याहू सर्च इंजन पर हर महीने करीब 700 मिलियन (70 करोड़) यूजर्स आते थे. यहां हर महीने एक्टिव यूजर्स की संख्या 225 मिलियन (22.5 करोड़) थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही