Search

 
 
 

मिड डे मील 100 करोड़ घोटाला: संजय तिवारी की डिस्चार्ज पर 24 को फैसला

 
Ranchi : मिड डे मील की करोड़ों रुपये की राशि के घोटाले के आरोपी संजय तिवारी की डिस्चार्ज याचिका पर पीएमएलए(प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की कोर्ट में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब अदालत 24 अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगी. सरेंडर करने के बाद संजय तिवारी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. बता दें कि मिड डे मील के करीब 100 करोड़ एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित कर दिये गये थे. इसको लेकर पहले धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बाद में मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली. वर्ष 2021 में ED ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस टेकअप किया है. संजय तिवारी के साथ राजू वर्मा और सुरेश कुमार भी इस केस में अभियुक्त हैं. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/strict-comment-of-the-high-court-in-the-last-few-years-more-pils-have-been-filed-this-is-the-misuse-of-pil/">हाईकोर्ट

की कड़ी टिप्पणी : पिछले कुछ वर्षों में ज्यादा PIL हुए, यह जनहित याचिका का मिसयूज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही