Search

 
 
 

मिड डे मील घोटाला : संजय तिवारी समेत तीन के खिलाफ आरोप गठित

 
Ranchi :  मिड डे मील की करोड़ों रुपये की राशि घोटाले के आरोपी संजय तिवारी, राजू वर्मा और सुरेश कुमार के खिलाफ आज मंगलवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत ने आरोप गठित कर दिया है. सुनवाई के दौरान इस केस से जुड़े सभी आरोपी सशरीर कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहे. इसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ PMLA की धारा तीन और चार के तहत ट्रायल चलेगा. इससे पहले CBI कोर्ट ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ IPC की धारा 409, 420,120(B) और PC एक्ट की धारा 13 (2), (D) के तहत आरोप गठित कर चुकी है. (पढ़ें, मीटर">https://lagatar.in/tribals-are-unable-to-take-advantage-of-100-units-of-free-electricity-due-to-lack-of-meters-pradeep-yadav/">मीटर

नहीं लगने के कारण 100 यूनिट फ्री बिजली का फायदा नहीं उठा पा रहे आदिवासी : प्रदीप यादव)

भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित किये गये थे 100 करोड़ 

बता दें कि मिड डे मील के करीब 100 करोड़ एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित कर दिये थे. इसको लेकर पहले धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बाद में मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ ले ली. वर्ष 2021 में ED ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस टेकअप किया है. संजय तिवारी के साथ राजू वर्मा और सुरेश कुमार भी इस केस में अभियुक्त हैं. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-due-to-negligence-departmental-officers-government-suffered-a-loss-more-than-two-thousand-crores/">मॉनसून

सत्र : विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से सरकार को हुआ दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही