Ranchi : 100 करोड़ मिड डे मील घोटाला मामले में आरोपी संजय तिवारी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली. अदालत ने संजय तिवारी की याचिका को खारिज कर दी. दरअसल मिड डे मील के करीब 100 करोड़ रुपये एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से ट्रांसफर कर दिया गया था. इसे लेकर धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी. बाद में मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली. वर्ष 2021 में ED ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस टेकअप किया. संजय तिवारी के साथ राजू वर्मा और सुरेश कुमार भी इस केस में अभियुक्त हैं. [wpse_comments_template]
मिड डे मील घोटाला : संजय तिवारी को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार
Last Updated: Jan 25, 2024 12:00 AM (IST)