Search

मिड डे मील घोटाला: संजय तिवारी, राजू वर्मा व सुरेश के खिलाफ IPC की धारा 409,420,120(B) के तहत चलेगा ट्रायल

Ranchi : मिड डे मील की करोड़ों रुपये की राशि के घोटाले के आरोपी संजय तिवारी, राजू वर्मा और सुरेश कुमार के खिलाफ रांची सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोप गठित कर दिया है. अदालत ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ IPC की धारा 409,420,120(B) और PC एक्ट की धारा 13(2),(D) के तहत आरोप गठित किया है. अब इन्हीं धाराओं के तहत संजय तिवारी एवं अन्य के खिलाफ मिड डे मील घोटाला में ट्रायल चलेगा. पिछले महीने सरेंडर करने के बाद से संजय तिवारी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. (रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">(रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
बता दें कि मिड डे मील के करीब 100 करोड़ एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित कर दिये गये थे. इसे लेकर पहले धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बाद में मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ ले ली. वर्ष 2021 में ED ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस टेकअप किया है. संजय तिवारी के साथ राजू वर्मा और सुरेश कुमार भी इस केस में अभियुक्त हैं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-if-the-illegal-construction-is-not-removed-from-the-basement-of-rospa-tower-then-the-corporation-should-take-action-in-a-week-high-court/">रांची

: रोस्पा टावर के बेसमेंट से अवैध निर्माण नहीं हटा, तो निगम एक सप्ताह में करे कार्रवाई : हाईकोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp