Search

 
 
 

गढ़वा: जंगल में भैंस चराने गए युवक को सांप ने काटा, मौत

 
Garhwa: धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गनियारी कला गांव निवासी शिवकुमार सिंह की मौत सांप के काटने से हो गई. परिजनों के अनुसार मृतक प्रतिदिन के अनुसार जंगल में भैंस चराने गया था, तभी अचानक झाड़ी से निकलकर सांप ने डंस लिया. सांप के काटने से शिवकुमार घायल हो गये. उसे शाम को घर लाने के पश्चात झाड़ फूंक कराया गया. सुबह अस्पताल जाने से पूर्व उनकी मौत हो गई. मृतक के घर मुखिया शंभू प्रसाद गुप्ता, उपमुखिया प्रतिनिधि तौसिफ अंसारी, अरुण सिंह, मकबुल अंसारी, दशरथ सिंह, चिंतामण सिंह, रूयाज अंसारी, श्ररवर आलम आदि पहुंचे. सभी ने परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया. घटना की खबर मिलने पर बीडीओ सह सीओ जुल्फिकार अंसारी ने संवेदना व्यक्त की. साथ ही कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत जो भी सहायता राशि है उसे हर संभव दिलाने का प्रयास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें - रतन">https://lagatar.in/politics-industry-sports-and-bollywood-world-mourn-the-demise-of-ratan-tata-paid-tribute/">रतन

टाटा के निधन पर राजनीति, उद्योग, खेल और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर…दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही