Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी में लूट का विरोध करने पर अधेड़ को गोली मारी, हालत नाजुक

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के जोबला गांव में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई. अज्ञात लुटेरों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर एक 50 वर्षीय अधेड़ को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
Advertisement
Advertisement

 Medininagar :  पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के जोबला गांव में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई. अज्ञात लुटेरों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर एक 50 वर्षीय अधेड़ को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

 

घायल की पहचान जोबला गांव निवासी पांडु सिंह के पुत्र बैजनाथ सिंह (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,

 

स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, बैजनाथ सिंह अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर बैठे थे. इसी दौरान चार नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे और लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी, जो उनकी जांघ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी और पांकी थाना पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

 

बताते चलें कि दो सप्ताह पूर्व पांकी थाना क्षेत्र के केरकी गांव में भी महुआ चुनने के दौरान एक अधेड़ की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही