Search

 
 
 

गढ़वा: खेत में शौच के लिए गए अधेड़ की करंट से मौत

 
Garhwa: धुरकी थाना क्षेत्र के सेंधा गांव में खेत किनारे अवैध बिजली तार में फंसकर अधेड़ की मौत हो गई. बताया जाता है कि श्री बंशीधर नगर थाना के बहियार कला निवासी नाजिम रसूल अपनी बेटी के घर एक सप्ताह पूर्व आया था. वह सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गया था. घर लौटने के क्रम में सेंधा गांव निवासी इमामुदीन अंसारी के द्वारा अपने खेत की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से बिजली का तार लकड़ी के खूंटा के सहारे पूरे धान खेत में लगाया था. इसी बिजली के तार में उलझ गया. जिसकी मृत्यु घटनास्थल पर हो गई. ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर धुरकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया. घटना के संबंध में धुरकी थाना के एसआई सैलेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध रूप से लगाया गये बिजली तार के कारण उक्त व्यक्ति की जान चली गई है. इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें - NCPCR">https://lagatar.in/ncpcrs-letter-to-states-and-union-territories-urging-them-to-stop-funding-madrasas/">NCPCR

ने राज्यों से मदरसों को बंद करने व उनके वित्त पोषण बंद करने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही