Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश को समृद्ध करने वाले बजट में मध्यम और मजदूर वर्ग का नहीं रखा गया ख्याल : सरयू राय

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : केन्द्रीय वित्तमंत्री द्वारा पेश आम बजट पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का 2022-23 का वार्षिक बजट विकास की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा में भारत को उच्च स्थान पर ले जाने वाली अधोसंरचना खड़ा करने और भारत की अर्थव्यवस्था को 5000 करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जरूरी प्राथमिकता निर्धारित करने वाला बजट है. देश में बढ़ती महंगाई, आर्थिक असमानता, बेरोजगारी दूर करने की झलक बजट प्रस्तावों में नहीं दिख रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-electric-crematorium-will-be-built-from-2-crore-98-lakh-74-thousand-in-kali-mandir-the-crematorium-of-ward-7/">आदित्यपुर:

वार्ड 7 के श्मशान काली मंदिर में 2 करोड़ 98 लाख 74 हजार से बनेगा विद्युत शवदाह गृह
बजट में शहरी जनसंख्या में हो रही वृद्धि और बेतरतीब शहरीकरण से उत्पन्न समस्या की चर्चा तो की गई है, पर महंगा हो रहे शहरी जीवन की समस्या को दूर करने का कोई उपाय नहीं किया गया है. शहरी गरीबी को दूर करने की दिशा में ठोस प्रयास का अभाव बजट में है. आर्थिक असमानता को कम करने और कर मुक्त आय की सीमा बढ़ाने की उम्मीद इस बजट से पूरी नहीं होगी. बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा और 5000 करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये महंगी संरचनाओं को खड़ा करने के दबाव में लिये जाने वाले संभावित निर्णयों के कारण आर्थिक असमानता बढ़ेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही