Search

 
 
 

केरेडारी कोल माइंस में बिचौलिया हावी : परमेश्वर कुमार

 
Keredari, Hazaribagh:  केरेडारी शाखा की बीजीआर यूनिट की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता हेवई पंचायत के मुखिया पति सह समाजसेवी अमित दुबे और संचालन बीजीआर यूनिट के अध्यक्ष परमेश्वर कुमार ने किया. बैठक में कहा गया कि केरेडारी कोल माइंस में बिचौलिया हावी है, जिसके खिलाफ एकजुट होकर विरोध किया जा रहा है. समाजसेवी अमित दुबे ने कहा कि बीजीआर से मिलने वाली दैनिक मजदूरी दर 504 रुपये व कोल ट्रांसपोटिंग को लेकर जिला प्रशासन को लिखित ज्ञापन देकर हक अधिकार दिलाने का काम किया जायगा. वहीं बीजीआर माइनिंग यूनिट के इंटक अध्यक्ष परमेशवर कुमार ने कहा कि कंपनी के मनमाने नीतियों के खिलाफ विरोध करते हुए रैयतों के हितों के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. बैठक में केरेडारी कोल माइंस के विस्थापित प्राभावित रैयतों के हितों और मांगों पर गहनता पूर्वक विचार करते हुए दस सूत्री मांगों पर निर्णय लिया गया. मौके पर सागर कुमार, वासुदेव राणा, जय कुमार, अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-डीवीसी">https://lagatar.in/dvc-is-losing-its-glory-arup-chatterjee/">डीवीसी

की रौनक खत्म होती जा रही है : अरूप चटर्जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही