Search

 
 
 

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव : ओबामा ने ट्रंप सरकार को क्रूर और असभ्य करार दिया

International News : ओबामा ने ट्रंप प्रशासन के पिछले दो सालों को अराजकता, भ्रष्टाचार, अक्षमता और क्रूरता का दौर करार दिया. ओबामा ने ट्रंप पर हमला ऐसे समय में किया है, जब अमेरिका में मिडटर्म चुनावों को लेकर पारा गरम है और शुरुआती दौर की वोटिंग जारी है. बता दें कि अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को  मिडटर्म चुनाव होने वाले हैं.
 
ओहायो चुनाव प्रचार करते ओबामा

International News :  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराकओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों के व्यवहार को क्रूर और असभ्य करार दिया है. वे ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे. ओबामा ने ओहायो में गर्वनर पद की उम्मीदवार डॉ एमी एक्टन और मिशिगन में सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की शान में कसीदे पढ़े.

 

ओबामा ने ट्रंप प्रशासन के पिछले दो सालों को अराजकता, भ्रष्टाचार, अक्षमता और क्रूरता का दौर करार दिया. ओबामा ने ट्रंप पर हमला ऐसे समय में किया है, जब अमेरिका में मिडटर्म चुनावों को लेकर पारा गरम है और शुरुआती दौर की वोटिंग जारी है. बता दें कि अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को  मिडटर्म चुनाव होने वाले हैं. 

 


ओबामा ने ट्रंप सरकार पर हमलावर होते हुए देश में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर आलोचना की. ईरान के साथ हो रहे युद्ध को अनावश्यक  करार देते हुए ट्रंप प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया  उन्होंने ट्रंप परिवार पर क्रिप्टोकरेंसी और निजी व्यावसायिक सौदों के जरिए खुद को समृद्ध करने का आरोप लगाया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही