Search

 
 
 

कुवैत में फंसे विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर ने लगाई मदद की गुहार

 
खलारी के एजेंट ने बीच भंवर में फंसा छोड़ कर भाग आया, पासपोर्ट भी हुआ जब्त मालिक ने लगा दिया चोरी का इल्जाम, खाने-पीने के भी पड़े हैं लाले Vishnugarh : हजारीबाग स्थित विष्णुगढ़ प्रखंड की खरकी पंचायत अंतर्गत लम्बकीटांड निवासी दशरथ हांसदा ने कुवैत से मोबाइल के जरिये परिजनों को त्राहिमाम संदेश भेजकर मुक्त कराने की गुहार लगाई है. वह स्वर्गीय कार्तिक हांसदा का पुत्र है और नौ महीने पूर्व ज्यादा पैसे कमाने की ललक में एक बिचौलिए के माध्यम से कुवैत पहुंचा था. कुवैत बुलानेवाले रांची स्थित खलारी का एजेंट एक सप्ताह बाद दशरथ हांसदा को वहां उसे अकेला छोड़कर भाग आया. दशरथ किसी तरह वहां काम में लग गया, मगर उसकी परेशानी कम नहीं हुई. चार महीने काम करने के बाद भी उसे फूटी कौड़ी नहीं मिली. उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है. मालिक ने उसे चोरी का आरोपी बना दिया है. फिलहाल उसके वतन वापसी का दरवाजा बंद है. इसे भी पढ़ें :पीएम">https://lagatar.in/indias-respect-has-increased-in-the-whole-world-under-the-leadership-of-pm-narendra-modi-ram-shinde/">पीएम

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में बढ़ा भारत का मान-सम्मान : राम शिंदे

केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार

उसने भारतीय दूतावास और लेबर कोर्ट में दस्तक दी है, लेकिन कहीं से कोई राहत नहीं मिली. उसने परिजनों को दूसरे के मोबाइल से फोन कर अपनी पीड़ा बताते हुए बचा लेने की फरियाद की है. वहां उसे खाने के लाले पड़ गए हैं. इधर प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली ने केंद्र व राज्य सरकार से मदद करने की अपील की है. क्षेत्र के सांसद और विधायक पर भी मजदूर के परिजनों की उम्मीदें टिकी हुई हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teachers-and-employees-attracted-the-attention-of-the-government-by-wearing-black-badges/">जमशेदपुर

: शिक्षक व कर्मचारी ने काला बिल्ला लगाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही