Search

 
 
 

लापता मजदूर 7 साल बाद ऐसे लौटा घर, पिता को देख फफक-फफक कर रोने लगा बेटा समेत 2 खबरें

 
Latehar : महुआडांड़ प्रखंड से पलायन कर कमाने गया मजदूर लापता हो गया था. सात साल बाद सोमवार की शाम 6:00 बजे वह महुआडांड़ बस स्टैंड पहुंचा. उसके पहुंचते ही उसका बेटा उसे देखकर फफक-फफक कर रोने लगा. जानकारी के अनुसार पंचायत रेंगाई के नवाटोली गांव से 2005 में टिकना नगेसिया (50) गांव के दस मजदूरों के साथ मजदूरी करने केरल गया था. गांव के बाकी लोग तो लौट गए, लेकिन टिकना नगेसिया लापता हो गया था. बेटा पिंटू नगेसिया ने बताया कि उसके पिता को बहुत तलाशने की कोशिश की गई, लेकिन वे कहीं नहीं मिले. हमलोगों को लगा कि वे जिंदा ही नहीं है. आज पिता को देख बहुत खुशी हुई. टिकना नगेसिया ने कहा कि वह पढ़ा लिखा नहीं है, इस कारण छह साल तक भटकता रहा. जिसके साथ वह केरल गया था, वह घर लौट गये और दोबारा नहीं गए. गलत ट्रेन पकड़ने के कारण पंजाब पहुंच गया. तब से लेकर आज तक वह महुआडांड़ पहुंचने के लिए इधर-उधर शहरों में भटक रहा था. इसी उम्मीद से कि वह एक दिन घर पहुंचेगा. महुआडांड़ का नाम लेने पर कोई नहीं जानता था. एक दिन सही ट्रेन पकड़ा और डाल्टेनगंज पहुंचा. डाल्टेनगंज से पैदल आ रहा था. गारू में एक मुसलमान लड़का रास्ते पर मिला. जब उसको बताया कि महुआडांड़ जाना है, तो वह बस में भाड़ा देकर महुआडांड़ भेजा, परिवार से मिलकर बहुत खुश हूं.

थाना चौक में फटे पाइप लाइन को किया गया दुरुस्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/20-9-300x200.jpg"

alt="फटे पाइप लाइन को किया गया दुरुस्त" width="300" height="200" />लातेहार शहर के थाना चौक के पास शहरी जलापूर्ति योजना के बिछाया गया पाइप लाइन फट गया था. इस कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था. इसके अलावा आसपास के स्थानों में छोटे-बड़े गड्ढे हो गये थे. शहरवासियों ने इसकी सूचना नगर पंचायत के वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद फटी पाइप लाइन को दुरुस्त कराने का कार्य प्रारंभ किया गया. कनीय अभियंता संदीप कुमार बेदिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाइप लाइन फट गया है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर फटी पाइप लाइन और लीकेज को दुरुस्त कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : 3">https://lagatar.in/student-leaders-will-gather-in-ranchi-on-july-3-will-review-the-movement-devendra-mahato/">3

जुलाई को रांची में जुटेंगे छात्र नेता, आंदोलन की समीक्षा करेंगे : देवेंद्र महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही