Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : 55 सालों का पारिवारिक रिश्ता खत्म, मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Advertisement
Advertisement

शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने की अटकलें तेज

NewDelhi : लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इतना ही नहीं मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है. मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है. मैं वर्षों से अटूट सपोर्ट के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं.

शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं देवड़ा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अटकलें लगायी जा रही है कि मिलिंद देवड़ा शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. पहले ही कयास लगाये जा रहे थे कि मिलिंद कांग्रेस छोड़कर एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. हालांकि उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया था. बता दें कि मिलिंद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं. मिलिंद राहुल गांधी के करीबियों में भी गिने जाते हैं.

दक्षिण मुंबई सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे थे मिलिंद देवड़ा

बता दें कि मिलिंद देवड़ा लोकसभा की दक्षिण मुंबई सीट पर 2004 से 2014 तक सांसद रहे हैं. लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव में देवड़ा को अविभाजित शिवसेना के अरविंद सावंत से हार का सामना करना पड़ा था. उस वक्त बीजेपी और अविभाजित शिवसेना का गठबंधन था. अरविंद सावंत 2014 से इस सीट पर सांसद हैं. हालंकि अब अरविंद सावंत उद्धव गुट में शामिल हो गये हैं.  सीट बंटवारे में उद्धव गुट के नेता खुलकर इस सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं. जिससे मिलंद नाराज थे. उन्होंने उद्धव गुट को चेतावनी भी दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था. वीडियो में वो कहते नजर आ रहे थे कि मुंबई दक्षिण सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस के पास रही है. देवड़ा परिवार सालों से इस संसदीय क्षेत्र से जुड़ा रहा है. लेकिन यह सीट अब उद्धव गुट के झोली में जा सकती है. क्योंकि पिछले 10 सालों से इस सीट पर अरविंद सावंत सांसद हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही