Search

 
 
 

ईंट भट्ठा कारोबारी विजय साहू से उग्रवादी संगठन ने मांगी रंगदारी, एफआईआर

राजधानी रांची की ओरमांझी थाना इलाके में ईंट भट्ठा कारोबारी विजय साहू से रंगदारी मांगे जाने की खबर है. रंगदारी उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के नाम से मांगी गयी है.
 

Ranchi : राजधानी रांची की ओरमांझी थाना इलाके में ईंट भट्ठा कारोबारी विजय साहू से रंगदारी मांगे जाने की खबर है. रंगदारी उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के नाम से मांगी गयी है.

 

गदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी दी गयी है. इस मामले में ओरमांझी थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है. एफआईआर में कहा गया है कि रंगदारी  मांगनेवाले ने कहा है कि यदि 10 लाख की रंगदारी नहीं दोगे तो इलाके में काम करना मुश्किल हो जायेगा. पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गयी है. 

 

इस संबंध में ओरमांझी थानेदार शशि भूषण चौधरी ने बताया कि यह मामला दो दिन पहले का है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. रंगदारी की मांग उग्रवादी संगठन ने की है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही