Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के बड़कागांव में उग्रवादियों ने की पोस्टरबाजी, कहा- ठेकेदार अनुमति लेकर करें काम

Hazaribagh : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के जुगरा-चेपा सड़क स्थित चंदन टिलहा के फुटानी चौक में उग्रवादियों ने पोस्टरबाजी की है. जिसमें उग्रवादियों ने लिखा है कि ठेकेदार अनुमति लेकर काम करें. पोस्टरबाजी झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) संगठन की ओर से की गई है. पोस्टर के माध्यम से ठेकेदारों को चेतावनी देते हुये कहा गया है कि काम शुरू करने से पहले संगठन के अभिजीत से मिले अन्यथा फौजी कार्रवाई की जायेगी. पढ़ें - Presidential">https://lagatar.in/presidential-election-2022-congress-files-complaint-with-election-commission-against-bjp-leaders-including-draupadi-murmu-karnataka-cm-bommai/">Presidential

Election 2022: कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू, कर्नाटक CM बोम्मई सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई
इसे भी पढ़ें - नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-shivling-sitting-in-dudhbila-from-mahabharata-period-idols-found-in-excavations-are-proof-of-this/">नोवामुंडी

: दूधबिला में है महाभारत काल से विराजमान शिवलिंग, खुदाई में मिली मूर्तियां इसका प्रमाण

पुलिस को दी गई सूचना

ग्रामीणों ने नक्सली पोस्टर देखते ही दहशत में आ गये. इसकी सूचना बड़कागांव थाने को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और पोस्टर को उखाड़ कर जब्त किया. पोस्टर में सभी ठेकेदारों को सूचित करते हुए कहा गया है कि कोई भी काम चालू करने से पहले जेजेएमपी संगठन के अभिजीत जी से बात करे. इसके बाद ही काम चालू किया जाये. अगर बिना बात किये कोई ठेकेदार काम चालू करेंगे, तो उसपर जेजेएमपी संगठन फौजी कार्रवाई करेगी. इसकी जिम्मेवारी संगठन की नहीं, बल्कि ठेकेदार की होगी. पोस्टर पर टीपीसी मुर्दाबाद, जेजेएमपी जिंदाबाद, नवजनवादी क्रांति जिंदाबाद, दीर्घकालीन लोकायुद्ध जिंदाबाद आदि नारे भी लिखे हुए है. इसे भी पढ़ें - करीना">https://lagatar.in/kareena-broke-her-silence-on-the-news-of-pregnancy-said-saif-has-already-contributed-a-lot-to-the-countrys-population/">करीना

ने प्रेग्नेंसी की खबर पर तोड़ी चुप्पी, कहा-सैफ ने पहले ही देश की आबादी में दिया है बड़ा योगदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही