Search

 
 
 

पलामू : एसकेएम ईंट-भट्ठे में लगे पांच वाहनों को उग्रवादियों ने फूंका, रात को ही दमकल लेकर पहुंचे एसपी

 
Palamu : काफी लंबे समय के बाद जिले में नक्सलियों का उत्पात देखने को मिला है. टीपीसी उग्रवादियों ने नावाबाजार थाना के कंडा घाटी में स्थित एसकेएम ईंट-भट्ठे में खड़े पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया. यह भट्ठा प्रतिष्ठित व्यवसायी ईंट भट्ठा संचालक सत्यानंद मेहता का है. TPC के लगभग 30-40 हथियारबंद उग्रवादी सोमवार की रात्रि 10:00 बजे लेवी की मांग को लेकर ईंट भट्ठा पहुंचे. सबसे पहले मुंशी एवं ईंट भट्ठे में कार्यरत मजदूरों को बंधक बनाया. फिर वहां खड़े 5 ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया. आग लगाने के बाद मुंशी को कहा कि मालिक को भेंट करने के लिए कह देना, हमलोग फिर आएंगे. सूचना मिलते ही रात को ही नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास, नंदकिशोर दास, कुणाल राजा सहित सशस्त्र बल के साथ पहुंचे और मजदूरों के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया, मगर तबतक तीन ट्रैक्टर पूरी तरह से जल गए, वहीं दो को आंशिक नुकसान पहुंचा है. [caption id="attachment_585963" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Image-2023-03-21-at-12.50.01-PM.jpeg"

alt="जले वाहनों को देखते लोग" width="1600" height="1200" /> जले वाहनों को देखते लोग[/caption]

देर रात की दमकल लेकर पहुंचे एसपी 

जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठा में उग्रवादियों द्वारा वाहनों में आग लगाने की सूचना पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को मिली. वह रात को ही दमकल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. मजदूरों और मुंशी से पूछताछ के बाद उग्रवादियों हिंसा की जांच में जुट गए.
वहीं ईंट भट्ठा संचालक सत्यानंद मेहता ने बताया कि 5 माह पहले रंजन व नगीना नामक व्यक्ति ने टीपीसी संगठन के नाम पर फोन कर लेवी की मांग की थी. उस वक्त भट्ठा की स्थिति ठीक नहीं थी तो लेवी नहीं दिए थे. इसी को लेकर उग्रवादियों ने घटना को अंजाम दिया है.
(इसे भी पढ़ें : एक्ट्रेस">https://lagatar.in/kirron-kher-became-corona-positive-tweeted-the-information-herself/">एक्ट्रेस

किरण खेर हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी)

मंगलवार की सुबह से तरह-तरह की चर्चा

उग्रवादियों द्वारा जैसे ही वाहनों को फूंकने की खबर फैली. लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. बीएसपी प्रदेश सचिव कृष्णा दुबे, तुकबेरा पंचायत मुखिया विनोद विश्वकर्मा, मनोज प्रसाद गुप्ता, गिरजा शंकर राम,जनार्दन प्रसाद साहू, अशोक चौहान, मुमताज अंसारी, पूर्व मुखिया युगल भुइयां सहित लोग भट्ठा पहुंचे और घटना की जानकारी ली. आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/home-ministrys-ban-on-kejriwal-governments-budget-budget-will-not-be-presented-today/">केजरीवाल

सरकार के बजट पर गृह मंत्रालय की रोक, आज पेश नहीं हो पायेगा बजट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही