Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आईटीबीपी कैंप के पास स्टोन माइंस में उग्रवादियों ने वाहनों को किया आग के हवाले

Ranchi : राजधानी के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहट्टू स्थित आईटीबीपी कैंप के पास स्टोन चिप्स माइंस में उग्रवादियों ने उत्पात मचाया है. उग्रवादियों ने माइंस में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया. यह घटना मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि हथियारबंद उग्रवादियों ने कार्य में लगे दो हाईवा में आग लगा दी है. उग्रवादियों ने गार्ड की पिटाई की और उसका मोबाइल छीन कर ले गये. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-girl-student-hanged-herself-in-shreya-girls-hostel-lalpur-police-engaged-in-investigation/">रांची

: लालपुर स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगायी फांसी, पुलिस जांच में जुटी

स्टोन माइंस संचालक से रंगदारी की मांग की थी

जानकारी के मुताबिक उग्रवादियों ने स्टोन माइंस संचालक से रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने पर धमकी भी दी थी. इसी बीच मंगलवार की देर रात करीब 15 की संख्या में आये उग्रवादियों ने गार्ड की कनपट्टी में पिस्तौल सटाकर मालिक का पता पूछा. जिसके बाद वहां लगे दो हाईवा को आग के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी बुधवार की सुबह पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिसल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. इसे भी पढ़ें - RIMS:">https://lagatar.in/life-in-the-paying-ward-of-influential-prisoners-jinga-lala/">RIMS:

रसूखदार कैदियों की पेइंग वार्ड में लाइफ “जिंगा लाला” [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही