Jamtara : जामताड़ा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.घटना जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में रविवार देर रात घटी है. हालांकि घटना की जानकारी लोगों को सोमवार की सुबह हुई. अपराधियों ने दूध कारोबारी नंदा यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. उसे अपराधियों ने दो गोली मारी है. नंदा यादव मूल रूप से बिहार के जमुई जिले का रहने वाला था. वह दूध का कारोबार करता था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुटी हुई है.
जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र में दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या
Last Updated: Jun 10, 2024 12:00 AM (IST)