Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बढ़ेंगे मिल्क कलेक्शन सेंटर : शिल्पी नेहा तिर्की

  • बिचौलियों के सिंडिकेट को किया जायेगा समाप्त
  • पशुपालकों से उचित मूल्य पर किया जायेगा दूध एकत्र
  • कृषि मंत्री ने मेधा डेयरी प्लांट का किया औचक निरीक्षण
Ranchi :  कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची के होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कैटल फीड प्रोडक्शन का भी जायजा लिया. मंत्री ने मेधा के उत्पाद को राज्य के अंदर ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों तक पहुंचाने की बात कही. मंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बिचौलिये सक्रिय हैं. ऐसे में पशुपालक किसानों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने राज्य में मिल्क कलेक्शन सेंटर में इजाफा करने की बात कही. ताकि बिचौलियों के सिंडिकेट को समाप्त कर पशुपालकों से उचित मूल्य पर दूध एकत्रित किया जा सके. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वर्तमान में तीन लाख लीटर दूध कलेक्शन हो रहा है, लेकिन बाजार की मांग 10 लाख लीटर प्रतिदिन है. बाजार के डिमांड को दूसरी कंपनियां पूरी कर रही हैं.

पशुपालन महिलाओं के लिए आय का अच्छा स्रोत

मंत्री ने कहा कि पशुपालन के जरिये महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं. मंत्री ने बताया कि मांडर की एक महिला 2016 से पशुपालन से जुड़ी है. आज वह दूध बेचकर प्रति माह 2 लाख रुपये तक का आय हासिल कर रही है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही