Search

 
 
 

ESL स्टील  में मिलेट मिशन की शुरुआत, खेती व महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

ग्रामीण विकास और सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए .ईएसएल स्टील लिमिटेड ने प्रोजेक्ट WADI व CLAP (कम्युनिटी लाइवलीहुड एंड एग्रीकल्चर प्रोग्राम)के तहत मिलेट मिशन’ की शुरुआत की है.
 

Ranchi : ग्रामीण विकास और सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए .ईएसएल स्टील लिमिटेड ने प्रोजेक्ट WADI व CLAP (कम्युनिटी लाइवलीहुड एंड एग्रीकल्चर प्रोग्राम)के तहत मिलेट मिशन’ की शुरुआत की है. 

 

Uploaded Image

इस पहल का उद्देश्य कंपनी के परिचालन क्षेत्रों में 500 एकड़ भूमि पर मोटे अनाज (मिलेट) की खेती को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आय बढ़े, पोषण बेहतर हो, जलवायु अनुकूल खेती को प्रोत्साहन मिले और महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिलें.मिलेट कम पानी में उगने वाली, पौष्टिक और बदलते मौसम में भी बेहतर उत्पादन देने वाली फसल है. इस मिशन के तहत किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और बाजार से जोड़ने में सहायता दी जाएगी.

 

 

इस पहल के प्रमुख उद्देश्य हैं:


•जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना.
•पौष्टिक आहार को बढ़ावा देकर पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना.
•मिलेट आधारित उत्पादों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना.
•स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिलाओं को प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना.

 

इस कार्यक्रम का आयोजन ईएसएल स्किल स्कूल में किया गया. इस अवसर पर  कुणाल दरिपा, हेड-सीएसआर, आकर्ष पांडेय, प्रोजेक्ट लीड-WADI व CLAP, वेद प्रकाश सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, ग्रामीण सेवा संघ, तथा अंजनी कुमार सिन्हा, ट्रेनर, WADI एवं CLAP उपस्थित रहे.

 

इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए, ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा, मिलेट मिशन आत्मनिर्भर और समृद्ध ग्रामीण समुदायों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. 

 

हमारा उद्देश्य किसानों को ऐसी टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ना है, जो उनकी आय बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें.ईएसएल स्टील इस पहल के माध्यम से झारखंड में सतत कृषि, ग्रामीण विकास और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही