Search

 
 
 

रांची के रातू में चोरों का उत्पात, बंद घर का ताला तोड़ लाखों ले उड़े

 

Ranchi : रातू में चोरों का उत्पात देखने को मिला है. चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद समेत करीब चार लाख रूपया की चोरी कर ली है. यह घटना रातू थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में हुई है. जहां रामानुज गुप्ता के घर में चोर ने घटना को अंजाम दिया है. चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

बंद घर का ताला तोड़कर दिया चोरी की घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, रामानुज गुप्ता 20 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे अपने सिल्ली स्थित पैतृक आवास नवमी पूजा के लिए गए हुए थे. इस दौरान बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का मेन गेट का ताला और घर का सभी ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलने के बाद वह सिल्ली से वापस रातू लौट आये तो देखा घर के सभी दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. अलमीरा का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवरात और डेढ़ लाख रूपये नकद गायब थे. घर के सारे सामान बिखरे पड़े थे.

जांच में जुटी पुलिस

चोरी की घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचान में जुट गयी है. मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है. हालंकि चोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही