Search

 
 
 

स्वच्छ जल और स्वच्छता के अभाव में लाखों लोग काल के गाल में समा रहे हैं : संयुक्त राष्ट्र

 
UN : संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने सचेत किया है कि पेयजल और स्वच्छता संबंधी बुनियादी ढांचे के अभाव की स्थिति दुनिया भर में गंभीर है तथा यह बदतर होती जा रही है. संयुक्त राष्ट्र की गुरुवार को जारी की गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के लाखों लोगों के पास पर्याप्त रूप से स्वच्छ पानी या स्वच्छता संबंधी ऐसा बुनियादी ढांचा नहीं है जो मनुष्यों के घरों से अपशिष्ट एवं कचरे को दूर करके उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है. इसे भी पढ़ें : विधानसभा">https://lagatar.in/read-important-news-of-jharkhand-and-country-and-abroad-in-your-own-newspaper-shubham-sandesh-2/">विधानसभा

घेरने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज।।1932 हमारा था, है और रहेगा।।धनबाद में चाल धंसने से 4 की मौत।।राहुल को दो साल की सजा, बेल।।प्रकृति पर्व सरहुल आज।।समेत कई अहम खबरें पढ़ें आपके अपने अखबार “शुभम संदेश” में।।

जल संबंधी मुद्दों  को गंभीरता से लेने का आह्वान 

इसमें कहा गया है कि पेयजल और स्वच्छता संबंधी बुनियादी ढांचे के अभाव से दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत हो रही है. वैश्विक थिंक टैंक यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी के निदेशक कावेह मदनी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के जल संबंधी सम्मेलन के दूसरे दिन जारी रिपोर्ट में दुनिया से वैश्विक विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जल संबंधी मुद्दों के बारे में बात करने और उन्हें गंभीरता से लेने का आह्वान किया गया है.

रिपोर्ट में कुछ खतरनाक आंकड़े और परिणाम हैं

मदनी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘रिपोर्ट में कुछ खतरनाक आंकड़े और परिणाम हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि जल संबंधी बुनियादी सेवाओं तक पहुंच की कमी ग्लोबल वार्मिंग के दौर में भी वैश्विक स्तर पर बाढ़, सूखे और अन्य आपदाओं की तुलना में अधिक लोगों की जान लेती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही