Search

 
 
 

रांची: मौलाना आजाद बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता बने मिमशाद व इरशाद

 
Ranchi: मॉर्निंग ग्रुप के तत्वावधान में खेले जा रहे मौलाना अबुल कलाम आजाद बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मिमशाद और इरशाद की जोड़ी चैंपियन बनी है. पिछले साल के उप विजेता डॉ शीरान अली और उनके जोडीदार असजद खान ने शानदार शुरुआत करते हुए लगातार बढ़त बनाए रखा. दूसरी और मिमशाद व इरशाद की जोड़ी अपनी ऊर्जा बचाए रखा. पहला सेट गंवाने के बाद मिमशाद व इरशाद की जोड़ी दूसरे संघर्ष पूर्ण सेट में वापसी करते हुए मैच को तीसरे सेट में पहुंचा दिया. जबकि डॉ शीरान व असजद की जोड़ी दूसरे सेट में ही मैच खत्म करने की पूरी कोशिश की, लेकिन एक चूक मैच को तीसरे और निर्णायक सेट में पहुंचा दिया. तीसरे सेट के मैच शुरू होते ही मिमशाद व इरशाद की जोड़ी बढ़त बनाना शुरू किया, जबकि डॉ शीरान व असजद की जोड़ी भी मैच में वापसी करने की पूरी कोशिश की, लेकिन युवा जोश के आगे डॉ शीरान व असजद की एक न चली और तीसरा सेट मिमशाद व इरशाद ने जीत कर ट्रॉफी अपने नाम किया. इसके पूर्व आज पहले तीसरे व चौथे स्थान के लिए हुए मैच में सुशांत देव व परवेज खान की जोड़ी ने अतीक अहमद कुस्सु व पार्टनर यूनुस खान को सीधे दो सीटें में हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सासन ग्रुप के चेयरमैन मो सरफराज अहमद ने विजेता जोड़ी को ट्रॉफी देकर उनका हौसला बढ़ाया. विशिष्ट अतिथि शाह उमैर, मो आफताब, अनवर खान, पूर्व विधायक जय प्रकाश गुप्ता, समाज सेवी सह मॉर्निंग ग्रुप के सरपरस्त विजय साहू, मुख्य सरपरस्त मो हलीमुद्दीन, अध्यक्ष अकिलुर्रहमान ने तमाम खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर उनका हौसला बढ़ाया. मोर्निंग ग्रुप की ओर से सम्मानित अतिथियों को बुके शाल मेमन्टो देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसी

न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही