Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू सेल के खदान प्रबंधन ने 77 क्वार्टरों का बिजली कनेक्शन काटा, आवास में अवैध रूप से रहते हैं लोग

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : सेल की किरीबुरु खदान प्रबंधन ने टाउनशिप स्थित कर्मचारी आवासों में वर्षों से अवैध तरीके से रह रहे लोगों के घरों का बिजली कनेक्शन काट दिया है. इसमें 77 कर्मचारी आवास की बिजली लाईन काटी गई है. इससे उन क्वार्टरों में रहने वालों के सामने बिजली संकट उत्पन्न हो गई है. यह कार्यवाही किरीबुरु खदान के पीएंडए विभाग के प्रबंधक रोहित टोप्पो के नेतृत्व में विद्युत विभाग व किरीबुरु थाना पुलिस के सहयोग से की गई है. प्रबंधन ने अपने जिन आवासों की बिजली लाईन काटी है उसमें मुर्गापाड़ा के टाइप-दो ब्लॉक संख्या- 4, 5, 8, 9, 10, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 42 (एक ब्लॉक में छह आवास) के अलावे ई-टाईप के ब्लॉक संख्या- 19 (इस ब्लौक में चार आवास) और 72 नम्बर ब्लॉक के 4 नम्बर आवास शामिल हैं. इस कार्यवाही के दौरान सेल के लीज क्षेत्र में अवैध तरीके से झोपड़ी बनाकर रहने वाले जो सेल का बिजली चोरी कर जलाते हैं उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई है. [caption id="attachment_161737" align="aligncenter" width="204"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/KIRIBURU-BIJI1-204x300.jpg"

alt="" width="204" height="300" /> बिजली कनेक्शन काटते कर्मचारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : केयू">https://lagatar.in/ku-in-lbsm-college-the-non-teaching-staff-will-be-reinstated-on-22-vacant-posts-in-class-iii-and-16-in-class-iv/">केयू

: एलबीएसएम कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारी के तृतीय वर्ग में 22 व चतुर्थ वर्ग में 16 रिक्त पदों पर होगी बहाली
उल्लेखनीय है कि सेल की किरीबुरु प्रबंधन का सैकड़ों आवास खाली रहने की वजह से वर्षों पूर्व से लोग उसमें कब्जा कर रहते आ रहे हैं. अवैध कब्जे वाले आवास को खाली कराने हेतु सेल प्रबंधन ने कई बार नोटिस भेजकर और अन्य तरीके से प्रयास किया लेकिन राजनीतिकरण की वजह से सफलता नहीं मिली. कुछ माह पूर्व सेल प्रबंधन ने पंचायत प्रतिनिधियों व कब्जा जमाए लोगों के साथ बैठक कर उनका लिखित विचार लिया था कि वे कैसे हटेंगे अथवा रहेंगे तो कितना भाड़ा देंगे. इस पर प्रायः लोगों ने आवास, बिजली व पानी के एवज में प्रत्येक माह लगभग एक हजार रुपए भाड़ा देने की बात कही थी. ऐसे लोगों से प्राप्त आवेदन के बाद किरीबुरु प्रबंधन ने एक रिपोर्ट बनाकर आरएमडी कार्यालय को भेजा था लेकिन सेल ने आरएमडी को भंग कर दिया, जिस कारण इस मामले पर आज तक फैसला नहीं हो पाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही