Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार समेत संथाल की 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Godda : गोड्डा पुलिस ने सोमवार को सुंदरपहाड़ी प्रखंड में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने अहले सुबह छापेमारी कर बड़ी मत्रा में तैयार शराब व निर्माण सामग्री जब्त किया. यह जानकारी एसडीपीओ सदर जेपीएन चौधरी ने प्रेसवार्ता में दी. बताया कि सूचना मिली थी कि सुंदरपहाड़ी प्रखंड के ग्राम घटियारी मंडल टोला में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का निर्माण कर उसका बिक्री की जा रही है. इसके बाद टीम गठित कर गांव में छापेमारी की गई. वहां से काफी मात्रा में तैयार नकली अंग्रेजी शराब से भरी बोतलें, निर्माण में प्रयुक्त कच्ची सामग्री व मशीन को बरामद किया गया. धंधे में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए लोगों में घटीयारी टोला का मिथुन कुमार मंडल व बरगछा हरियारी पोड़ैयाहाट का रोशन कुमार भगत शामिल हैं. इनके पास से एक मारुति वैन, खाली शराब की 375 बोतलें, शराब से भरी 60 बोतलें, तीस लीटर स्पिरिट, स्टिकर व अन्य सामग्री जब्त की गई. दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. छापेमारी में एसडीपीओ जेपीएन चौधरी, सुंदरपहाडी थाना प्रभारी बतुएल लकड़ा, अवर निरीक्षक थेओडर खाखा व अन्य जवान शामिल थे.

ललमटिया में चोरी के जेवर के साथ एक गिरफ्तार

Lalmatia (Godda) : ललमटिया थाना पुलिस ने सोमवार को चोरी मामले का खुलासा करते हुए लोहंडिया बाजार निवासी राजेश कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर चोरी गई एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की गई. पुलिस ने बताया कि चोरों ने पिछले तीन फरवरी की रात लोहंडिया बाजार निवासी सुमन देवी के घर का ताला तोड़कर नकद व जेवर की चोरी की थी.सुमन देवी के लिखित शिकायत पर नौ लोगों के विरुद्ध ललमटिया थाना मे कांड संख्या 18/24 अंकित किया गया था. गिरफ्तार राजेश मंडल ने पूछताछ में चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उसे जेल भेज दिया गया. मौके पर ललमटिया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास, घनश्याम राय सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

पाकुड़ : डीसी ने की समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा

[caption id="attachment_849238" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/पाकुड़-डीसी.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते पाकुड़ डीसी[/caption] Pakur : पाकुड़ के डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने सोमवार को समाहरणालय में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण ट्रैकर एप, आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से संबंधित मंगलवार को पंचायतवार लगने वाले विशेष कैंप की तैयारी के बारे में जानकारी ली. कहा कि कैंप में 50 वर्ष से अधिक उम्र के सभी गैर सरकारी महिलाओं व एसी/एसटी पुरुषों को वृद्धा पेंशन का लभ दिलाने के लिए आवेदन लिया जाएगा. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा, महेशपुर सीडीपीओ सहित सभी महिला पर्यवेक्षिका व कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-idli-seller-youth-recovered-in-jharia-police-engaged-in-investigation/">धनबाद

: झरिया में इडली विक्रेता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही