Search

 
 
 

पूर्णिया: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

 
Purnia: पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया. जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार निर्माण के उपकरणों को जब्त किया. मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया रघुवंशनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बदिया गांव में छापेमारी की. छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया. धमदाहा के डीएसपी संदीप गोल्डी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी बदिया गांव निवासी अपने घर में मिनी गन फैक्ट्री संचालित करता है. इसे लेकर डीएसपी के द्वारा एक टीम का गठन किया गया. जहां रघुवंशनगर थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बदिया में छापेमारी की. इसमें पुलिस ने देसी कट्टा बनाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसके घर से दो देसी कट्टा समेत कई अर्धनिर्मित देसी कट्टा एवं उसे बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री और उपकरण बरामद किया. वहीं पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने में लगी है.
इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/sensational-revelation-by-former-national-security-advisor-of-america-collusion-of-pakistans-isi-with-terrorists/">अमेरिका

के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सनसनीखेज खुलासा…पाकिस्तान की आईएसआई की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही