Search

 
 
 

बेरमो में मिनी शराब फैक्टरी का उद्भेदन, एक गिरफ्तार

 

भारी मात्रा में अवैध शराब, कार समेत कई सामान बरामद

Bermo: बेरमो के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार स्थित मिनी शराब फैक्टरी का उद्भेदन हुआ है. इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक संजीत यादव ने बताया कि बोकारो के सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर ज़रीडीह बाजार हॉस्पिटल रोड में स्थानीय पुलिस के सहयोग से मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. छापेमारी में अवैध विदेशी शराब 200.25 ली० ज़ब्त किया गया. इसमें ब्लैकहॉर्स-171 बोतल (750मिली), एक लाल रंग के मारुति 800 BR 20D 9784 से नाईट गर्ल - 96 बोतल (750ml) ब्रांडो के शराब जब्त की गई। इसके अलावा विभिन्न ब्रांडो के स्टीकर, होलोग्राम, ख़ाली बोतल व ढक्कन भी बरामद किया गया. घटनास्थल से कारोबारी राजेश कुमार उर्फ़ छोटू को गिरफ़्तार किया गया, जबकि एक अन्य शराब कारोबारी मनोज बरनवाल उर्फ़ बिन्नी चौरसिया फरार हो गया है. छापेमारी दल में अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार प्रजापति, विजय कुमार पाल उत्पाद एवम् उत्पाद सिपाही शामिल थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-scorpio-bombed-in-rajmahal-in-broad-daylight-5-including-subesh-mandal-injured/">यह

भी पढ़ें:  साहिबगंज : राजमहल में स्कॉर्पियो पर दिनदहाड़े बमबाजी, सुबेश मंडल समेत 5 घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही