Search

तेतुलिया कोक प्लांट में खनन विभाग की छापेमारी

निरसा : 13 नवंबर की रात निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतुलिया कोक प्लांट में जिला खनन विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की, जिसमें खनन विभाग के निरीक्षक सहित निरसा सीईओ नितिन गुप्ता भी शामिल थे. विभाग को विगत कई दिनों से उक्त भट्ठे में फर्जी कागजात के जरिये कोयले की बड़े पैमाने पर हेरा फेरी का पता चला था. इसके बाद विभाग ने टीम बनाकर औचक छापेमारी की. टीम ने पूरे भट्ठे में रखे कोयले की जांच और उसकी नापी की. घंटों तक छापेमारी में विभाग को लगभग 8000 टन अवैध कोयला मिला, जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ आंकी जा रही है. खनन विभाग को लगभग एक करोड़ राजस्व के नुकसान होने का अनुमान है. भट्टे के प्रमुख संचालक अनिल अग्रवाल उर्फ अनिल गोयल को धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न कोलियरियों से हाइवा के जरिये कोयले की हेरा फेरी का बहुत बड़ा मास्टरमाइंड माना जाता है. छापेमारी के बाद तीनों निदेशक शैलेश अग्रवाल , प्रकाश कुमार अग्रवाल तथा मुख्य संचालक अनिल अग्रवाल उर्फ अनिल गोयल पर धारा 379 , 413 , 414 , 420 तथा 34 के तहत अवैध कोयला चोरी और हेराफेरी का मामला निरसा थाने में दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : झरिया">https://lagatar.in/unknown-persons-body-found-in-jharia-police-station-area/">झरिया

थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//