- बालू माफियाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पत्थर से मारा, अबतक 44 गिरफ्तार
150 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा था
खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. जानकारी के अनुसार, खनन विभाग को सोमवार की दोपहर 2 बजे बिहटा थाना इलाके के परेव गांव के पास ओवरलोडिंग ट्रकों के गुजरने की सूचना मिली थी. टीम जब मौके पर पहुंची तो पाया कि 150 ट्रक ओवरलोड हैं. पटना जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा, घटना उस वक्त हुई जब एक टीम बिहटा इलाके में अवैध खनन की जांच के लिए अपने अभियान के तहत निरीक्षण और तलाशी के लिए गई थी. जब वे कोइलवर पुल के पास पहुंचे तो असामाजिक तत्वों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया. जैसे ही आरोपियों ने उन पर पथराव शुरू किया, आम्या कुमारी गिर पड़ीं और उन्हें चोटें आईं.
तीन अधिकारी हुए घायल
बयान में कहा गया है कि खनन विभाग के घायल अधिकारियों में कुमार गौरव (जिला खनन पदाधिकारी), आम्या कुमारी (महिला खनन निरीक्षक) और सैयद फरहीन (खनन निरीक्षक) शामिल हैं. तीनों घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. बिहटा प्रखंड में जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अपर अनुमंडल दंडाधिकारी, दानापुर के नेतृत्व में सोमवार को ओवरलोडिंग, वाहनों के अवैध परिचालन तथा अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी की जा रही थी जिसमें एमवीआई, ईएसआई सहित परिवहन एवं खनन विभाग की पूरी टीम लगी हुई थी.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ed-forms-team-to-probe-land-grab-case-in-ranchi/">रांची
में जमीन हड़पने के मामले की जांच के लिए ईडी ने किया टीम का गठन [wpse_comments_template]
में जमीन हड़पने के मामले की जांच के लिए ईडी ने किया टीम का गठन [wpse_comments_template]

Leave a Comment