Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM को खनन पट्टा आवंटन केस : हाईकोर्ट ने ED व सरकार से मांगा जवाब, सुनील महतो की PIL पर हुई बहस

Ranchi : हाईकोर्ट ने सीएम हेमंत और उनके करीबियों को खनन पट्टा दिये जाने के मामले में दायर याचिका पर राज्य सरकार व ईडी से जवाब मांगा है. इस संबंध में हाईकोर्ट के अधिवक्ता और सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील महतो ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में इसपर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से उपस्थित महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि इसी तरह के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया है. वहीं प्रार्थी की ओर से बताया गया कि यह अलग मामला है. क्योंकि जो मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था, उसमें प्रार्थी की विश्वसनीयता पर सवाल था. लेकिन इस जनहित याचिका के प्रार्थी की विश्वसनीयता पर कोई सवाल नहीं है. जिसके बाद कोर्ट ने ईडी और सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने इस जनहित याचिका पर 1 मई को सुनवाई की तारीख तय की है. इसे भी पढ़ें - Breaking">https://lagatar.in/big-blow-to-suspended-ias-pooja-singhal-ed-court-rejects-discharge-petition/">Breaking

: निलंबित IAS पूजा सिंघल को बड़ा झटका, ED कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही