Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खनन पदाधिकारी गायब, फाइल का लगा अंबार

Advertisement
Advertisement
जामताड़ा : जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद विगत 9 अक्टूबर से कार्यालय से गायब हैं. उनके कार्यालय में कुर्सियां खाली पड़ी हैं तथा मेज पर फाइलों का अंबार लगा है. उनकी गैरमौजूदगी में गैर बंदोबस्त घाटों से धड़ल्ले से बालू का उठाव हो रहा है. उनके बीमार होने की सूचना खनन विभाग के प्रमंडलीय कार्यालय व राज्य मुख्यालय को मिली है, लेकिन महीनों गुजर जाने के बाद भी उनकी अनुपस्थिति में अब तक विभाग की ओर से खनन पदाधिकारी के रूप में किसी को प्रभार नहीं दिया गया है. खनन पदाधिकारी की अनुपस्थिति में कामकाज का निपटारा नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है. कार्यालय कर्मियों ने बताया कि 9 अक्टूबर को वह स्वास्थ्य जांच कराने सीएमसी वेल्लोर रवाना हुए थे. जिले में 15 अक्टूबर से एनजीटी की ओर से खनन कार्य पर लगी रोक हटाए जाने के बाद अवैध बालू कारोबारी सक्रिय हो गए. विगत कई माह से लीजधारक कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. खनन पदाधिकारी के नहीं रहने से अवैध खनन करने के जुल्म में पकड़े गए वाहनों का चालान काटने समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

खनन पदाधिकारी की अनुपस्थिति से बढ़ा अवैध उत्खनन

जिला खनन पदाधिकारी की लगातार अनुपस्थिति के कारण जिले में खनन व्यवसाय से जुड़े अवैध कारोबारी सक्रिय हो गए हैं. एनजीटी की रोक हटने के बाद अवैध तरीके से बालू का उत्खनन नदी घाटों से किया जा रहा है. खनन व्यवसाय से जुड़े माफिया रात के अंधेरे में अवैध तरीके से बालू और पत्थर का उत्खनन कर ट्रक व ट्रैक्टर पर लोडिंग कर देते हैं तथा सुबह होते ही बिक्री के लिए भेज देते हैं. यह स्थिति लगभग जिले के सभी बालू घाटों पर देखी जा रही है. व्यवसाय से जुड़े लोग नदी से अवैध बालू का उत्खनन कर बिना चालान के ही बालू की बिक्री कर रहे हैं, जिससे सरकार को रोजाना लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है. बालू के अवैध उत्खनन में बालू माफियाओं का सिंडिकेट सक्रिय है, जो बखूबी इस धंधे को अंजाम दे रहा है. रात में बालू का उत्खनन कराने से लेकर, वाहनों पर लोडिंग तथा बाजार में सप्लाई करने में यह सिंडिकेट सक्रिय है. यह सिंडिकेट पुलिस की हर चाल से वाकिफ है.

क्या कहते हैं उपायुक्त

उपायुक्त फैज अहमद मुमताज ने कहा कि जिला खनन पदाधिकारी का पद तकनीकी है. इस कारण उस पद पर जिले से किसी को प्रतिनियुक्त नहीं किया जा सकता. यह भी पढ़ें : सिंफर">https://lagatar.in/governor-reached-dhanbad-in-the-platinum-program-of-sinfar/">सिंफर

के प्लैटिनम प्रोग्राम में धनबाद पहुंचे राज्यपाल [wpse_comments_template]          

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही