Search

 
 
 

खनन घोटाला :  मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी ने ED से जब्त सामान वापस मांगा, याचिका दायर

साहिबगंज में अवैध खनन के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी सुनील यादव ने रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल की है. अपनी याचिका में उन्होंने कोर्ट से यह आग्रह किया है कि ED द्वारा उनके घर से जो सामान जब्त किए गए हैं, वह उन्हें वापस दिए जाए. क्योंकि एजेंसी ने जो सामान जब्त किए हैं, वह रोजमर्रा की जरूरी चीजें हैं.
 

Ranchi :  साहिबगंज में अवैध खनन के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी सुनील यादव ने रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल की है. अपनी याचिका में उन्होंने कोर्ट से यह आग्रह किया है कि ED द्वारा उनके घर से जो सामान जब्त किए गए हैं, वह उन्हें वापस दिए जाए. क्योंकि एजेंसी ने जो सामान जब्त किए हैं, वह रोजमर्रा की जरूरी चीजें हैं.

 

ईडी ने कुर्की कर जब्त कर लिए थे सारे सामान

दरअसल सुनील यादव जब ED की गिरफ्त से बाहर थे, तब एजेंसी ने उनके घर की कुर्की की थी. इस कुर्की में सुनील यादव के घर से बिस्तर, बैटरी, पंखा, कूलर, अलमारी समेत अन्य सामान जब्त किए गए थे. जिसे वापस लेने के लिए सुनील यादव ने कोर्ट में गुहार लगाई है. सुनील यादव फिलहाल जमानत पर हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही