Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बंद पड़ी तांबे की खदानों में फिर होगा खनन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में बंद पड़ी तांबे की खदानों में फिर से खनन होगा. जेएसएसडीसी ने बंद पड़ी तांबे की खदानों में फिर से खनन कार्य शुरू करने की योजना बनाई है. तांबे की खदानें सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में स्थित हैं. इन खदानों में 288 मिलियन टन तांबा होने का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा जेएसएमडीसी मैग्नेटाइट, चूना पत्थर, संगमरमर और काले ग्रेनाइट का उत्पादन करने के लिए बहुआयामी सेमरा-सलातुआ खदान में भी खनन कार्य करेगा. तुपुदाना प्लांट का नवीनीकरण किया जाएगा. छोटे उद्यमियों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लौह-अयस्क पट्टे भी वितरित किए जाएंगे. संयुक्त उद्यम के तहत सीमेंट कंपनियों को कच्चे माल के रूप में चूना पत्थर उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही जेएसएमडीसी बॉक्साइट का भी खनन करेगा. इसे भी पढ़ें - कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-soren-offered-prayers-at-manjhi-than-in-madhuban-and-wished-for-the-betterment-of-the-state-and-political-life/">कल्पना

सोरेन ने मधुबन स्थित मांझी थान में की पूजा-अर्चना, राज्य और राजनीतिक जीवन के बेहतरी की कामना की  

634 मिलियन टन लाइम स्टोन का भंडार

पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, रांची, बोकारो और गढ़वा में 634 मिलियन टन लाइम स्टोन (चूना पत्थर) का भंडार मौजूद है. लोहरदगा, गुमला, लातेहार और दुमका में 146 मिलियन टन बॉक्साइट का भंडार है. सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में 80 मिलियन टन पाइरोक्सनाइट है.

ग्रेफाइट, कायनाइड और एस्बेस्टस भी

प्रदेश में ग्रेफाइड, कायनाइड और एस्बेस्टस भी मौजूद है. गढ़वा, पलामू और लातेहार में 12.91 मिलियन टन ग्रेफाइट मौजूद है. सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और रांची में कायनाइट का भंडार है. इन जिलों में छह मिलियन टन कायनाइट मौजूद है.

जेएसएमडीसी के पास हैं सात प्रोजेक्ट

सिकनी कोल प्रोजेक्ट- लातेहार बेंती बगदा लाइंम स्टोन प्रोजेक्ट- रांची कायनाइ प्रोजेक्ट- पूर्वी सिंहभूम सेमरा सलातुआ लाइम स्टोन प्रोजेक्ट- पलामू विश्रामपुर ग्रेफाइट प्रोजेक्ट- पलामू चंदुला स्टोन चिप्स- साहिबगंज तुपुदाना ग्रेनाइट प्लांट- रांची इसे भी पढ़ें -टीएमसी">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-should-be-conducted-in-a-single-day-tmc-tells-election-commission-central-agencies-should-not-disrupt-electoral-process/">टीएमसी

ने निर्वाचन आयोग से कहा, लोकसभा चुनाव एक ही दिन में कराये जायें,  केंद्रीय एजेंसियां चुनावी प्रक्रिया बाधित न करें
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही