Search

 
 
 

मंत्री आलमगीर आलम नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा : विजय शंकर नायक

 

मंत्री आलमगीर नहीं देते हैं इस्तीफा तो मुख्यमंत्री चंपाई अविलंब मंत्रीपद से करें बर्खास्त

Ranchi : मंत्री आलमगीर आलम नैतिकता के आधार पर खुद इस्तीफा दें. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अविलंब उन्हें मंत्रीपद से बर्खास्त करें. उपरोक्त बातें बुधवार को संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव झारखंड छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय शंकर नायक ने कही. इन्होंने यह भी कहा कि मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल को सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगा, जो मास्टरमाइंड है, जिनके इशारे पर यह पैसा वसूली की गई,  उसको सस्पेंड करना जरूरी है. श्री नायक ने आगे कहा कि आज लूट और भ्रष्टाचार के कारण झारखंडी  शर्मसार हो रहे हैं. झारखंड राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन भ्रष्टाचारी नेताओं के कारण बदनाम और कलंकित हो रहा है. आज झारखंड की छवि दिन प्रतिदिन 24 वर्षों में एक भ्रष्टाचारी राज्य के रूप बनती जा रही है, जो झारखंड राज्य के लिए शुभ संकेत नहीं है. श्री नायक ने आगे कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को इस दिशा में आवश्यक कड़े कदम उठाने चाहिए  और किंतु परंतु, लेकिन, ना करते हुए अविलंब राज्य के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम  से इस्तीफा ले लेना चाहिए. अगर इस्तीफा देने में मंत्री के द्वारा ना नुकुर किया जाता है तो  तुरंत विशेषाधिकार  अपनाते हुए बिना समय गंवाते हुए उन्हे मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए ताकि राज्य की जनता के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया जा सके . नायक ने प्रवर्तन निदेशालय से यह भी राज्य के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान मंत्रियों तथा नौकरशाहों की भी चल अचल संपत्ति की जांच कराने की मांग की है. नायक ने इस कमीशनखोरी में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : झूठ">https://lagatar.in/pm-modi-ruled-for-10-years-with-the-help-of-lies-tejashwi/">झूठ

के सहारे पीएम मोदी ने 10 साल किया राज : तेजस्वी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही