Search

 
 
 

मंत्री आलमगीर आलम के पीएस और सहायक जहांगीर को ईडी ने किया गिरफ्तार, दूसरे दिन भी छापेमारी जारी

 
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी सोमवार की देर रात हुई है. ईडी आज दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी. वहीं आज दूसरे दिन भी ईडी कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

देर रात तक चली छापेमारी

गौरतलब है कि सोमवार की सुबह ईडी ने पीएस संजीव लाल समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी, जो देर रात तक चली. इस दौरान संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35.23 करोड़ रुपये नगद बरामद किए थे. वहीं संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ रुपये बरामद हुए.

एक साथ इन ठिकानों पर ईडी ने की रेड

सोमवार की सुबह चार बजे ईडी की टीम ने एक साथ मंत्री के ओएसडी संजीव कुमार लाल के दीनदयाल नगर स्थित सरकारी आवास, कांके रोड स्थित सीता निकेतन स्थित फ्लैट, हरमू रोड स्थित आवास, संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के फ्लैट मुन्ना कुमार सिंह के पीपी कंपाउंड स्थित फ्लैट, विकास कुमार, पथ निर्माण विभाग के सहायक इंजीनियर के सेल सिटी स्थित फ्लैट और कुलदीप मिंज, पथ निर्माण विभाग के सहायक इंजीनियर के बोड़ैया स्थित आवास पर छापेमारी शुरू की थी. नोटों की बरामदगी के बाद ईडी की टीम संजीव लाल, जहांगीर, मुन्ना समेत अन्य से पूछताछ भी की. जानकारी के मुताबिक, जहांगीर ने कबूल किया है कि संजीव लाल ने यहां पैसे रखवाए थे. वहीं मुन्ना ने बताया कि उसके यहां से बरामद पैसे भी सर सैयद रेसीडेंसी स्थित फ्लैट पर पहुंचाए जाने थे. लेकिन इससे पहले ही ईडी ने छापेमारी कर पैसे बरामद कर लिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही