Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज दौरे पर मंत्री आलमगीर, नदी कटाव प्रभावितों से मिले

Advertisement
Advertisement
Sahibganj: गुरुवार को मंत्री आलमगीर साहिबगंज दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने नदी के कटाव से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की. उन्होंने बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बीते एक सप्ताह पूर्व वर्षा के कारण गुमानी नदी कटाव से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री के साथ डीडीसी प्रभाष कुमार बरदियार, सभी विभागों के जेई, एई, कार्यपालक अभियंता प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के साथ उक्त कटाव स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही विभागीय पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया है. कि गुमानी नदी पर हुए सभी कटाव स्थल पर जाकर जांच करके यथाशीघ्र कटाव स्थल का निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलन तैयार कर संबंधित विभाग को भेजें, ताकि जल्द से जल्द विभागीय कार्रवाई कर विधिवत निर्माण कार्य करवाया जा सके. साथ ही फसल प्रभावितों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू,मुफक्कर हुसैन, मो.सफातुल्ला,अनंत लाल भगत, नेहाल अख़्तर, मो.शकील, मो. काबिल,जब्बार,मो.काजल, मो. जमीरूल आदि दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-women-complain-to-arjun-munda-3-news-including-dealers-not-giving-ration/">सिमडेगा

: अर्जुन मुंडा से महिलाओं ने की शिकायत, राशन नहीं दे रहे डीलर समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही