Search

 
 
 

मंत्री आलमगीर को कोर्ट में किया गया पेश, ED ने तीसरी बार मांगी रिमांड

 
Ranchi : टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम की पांच दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया. . सोमवार को जब आलमगीर आलम को कोर्ट में पेश किया गया तब ED के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने आलमगीर आलम को 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी. जिसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया. ED ने आलमगीर को तीसरी बार रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी है. अब कोर्ट कितने दिनों की रिमांड की अनुमति देता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा. बता दें कि आलमगीर आलम को ED ने दो दिनों की पूछताछ के बाद 16 मई को गिरफ्तार किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही