Search

 
 
 

मंत्री आलमगीर के OSD संजीव और जहांगीर की रिमांड खत्म, कोर्ट ने भेजा जेल

 
Ranchi : रिमांड अवधि पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को मंगलवार को PMLA कोर्ट के न्यायाधीश के समक्ष पेश किया. दोनों की गिरफ्तारी 5 मई को हुई थी. रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट से अनुमति के बाद एजेंसी दोनों से 14 दिनों तक पूछताछ कर चुकी है. इस पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35.23 करोड़ रुपये नगद बरामद किए थे. वहीं संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ रुपये बरामद हुए थे. इसी केस में एजेंसी मंत्री आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार कर चुकी है. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-two-days-after-wifes-suicide-husband-also-commits-suicide/">रांची:

पत्नी की सुसाइड करने के दो दिन बाद पति ने भी आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही