Search

 
 
 

लातेहार: मंत्री बैद्यनाथ राम ने बाबाधाम में सपरिवार की पूजा

 
Latehar: स्थानीय विधायक सह सूबे के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सह उत्पाद सह मद्य निषेध मंत्री बैद्यनाथ राम ने रविवार को सपरिवार देवघर पहुंच कर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना किया. बता दें कि झारखंड सरकार के हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्री बनने के बाद मंत्री बैद्यनाथ राम पहली बार देवघर बाबाधाम में पूजा अर्चना करने पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी सीमा राय व अन्य परिजन भी थे. बाद में शुभम संदेश से फोन पर बातचीत करते हुए मंत्री राम ने कहा कि उन्होंने बाबा भोलेनाथ से अपने विधानसभा क्षेत्र एवं समस्त झारखंड वासियों की सुख समृद्धि की कामना की है. आगे कहा कि वे अक्सर बाबाधाम सपरिवार पूजा अर्चना करने आते हैं. यहां उन्हें बहुत सुकून मिलता है. बाबाधाम की ख्याति देश दुनिया में है. इसे और अधिक विकसित करने का निर्णय झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने लिया है.

हेमंत सोरेन सरकार हर तबके लिए कार्य कर रही हैः बैद्यनाथ 

मंत्री ने आगे कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार समाज के हर तबके लिए कार्य कर रही है. सभी लोगों के लिए योजनाएं चल रही है. अभी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लाकर सरकार ने महिलाओं को उनका हक व सम्मान देने का काम किया है. केवल दो सप्ताह में रिकॉर्ड 43 लाख माता व बहनों का निबंधन इस योजना के लिए किया गया है. जिसमें 37 लाख बहनों के आवेदनों की जांच कर प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. 31 अगस्त के पहले तक सभी बहनों के बैंक खाते में एक हजार रुपये की सम्मान राशि भेजी जा चुकेगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, झामुमो युवा नेता अंकित पांडेय, दीपक कुमार, विवेक प्रसाद गुप्ता व रंजीत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-massacre-junior-doctors-agitation-continues-health-services-affected-in-bengal-for-10-days/">कोलकाता

हत्याकांड : जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी, बंगाल में 10 दिनों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही