Saraikela : परिवहन तथा कल्याण मंत्री चम्पई सोरेन ने राजनगर के प्रोजेक्ट हाई स्कूल सोसोमाली में सामुदायिक टीकाकरण अभियान का उद्घाटन. इस टीकाकरण अभियान का संचालन टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है. इस दौरान चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द सभी योग्य लाभ्यार्थियों को कोविड टीका लगाया जाए. ऐसे में टाटा जैसे समूह ने भी टीकाकरण अभियान में सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है जिससे टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति लोगों का इतना जागरूक होना सराहनीय है, लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह है.
राजनगर में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से लगे सामुदायिक टीकाकरण केंद्र का मंत्री चंपई सोरेन ने किया उदघाटन
Last Updated: Sep 04, 2021 12:00 AM (IST)