Search

 
 
 

मंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, पांच जवान घायल

 
Ranchi :  मंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन मंगलवार की देर रात के करीब दो बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में एस्कॉर्ट वाहन के चालक की मौत हो गयी है. जबकि पांच जवानों के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार, सरायकेला- टाटा मार्ग पर स्थित मुडिया गांव के पास मंत्री चंपाई सोरेन के एस्कॉर्ट वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में चालक विनय कुमार वान सिंह की से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है.

जानें कैसे हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की जवान मंत्री चंपाई सोरेन को उनके आवास जिलिंगगोडा में छोड़कर पुलिस लाइन लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ. हादसे में एस्कॉर्ट वाहन के चालक की मौत हो गयी. जबकि पांच जवान घायल हो गये. मृत जवान चाईबासा जिले के भोया गांव का रहने वाला था. वहीं दुर्घटना के बाद एंबुलेंस से सभी घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है. बता दें कि मंगलवार देर रात मंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली से सरायकेला लौटे हैं. वो पहले दिल्ली से कोलकाता पहुंचे. वहां से सड़क मार्ग से सरायकेला के जिलिंगगोला स्थित अपने आवास आये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही