Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड की दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग से गुजरात मिलने पहुंची मंत्री दीपिका पांडे, दी आर्थिक मदद

Ranchi : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड निवासी दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग बेटी से गुजरात के वड़ोदरा में मुलाकात की. साथ ही उसका हाल जाना. मंत्री के साथ गई टीम ने ना सिर्फ बच्ची का हाल जाना, बल्कि उसे आर्थिक मदद पहुंचाते हुए पीड़िता के परिजन को चार लाख रुपये का चेक भी सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात सरकार से दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. मंत्री दीपिका पांडे सिंह के साथ आईजी सुमन गुप्ता, डायरेक्टर सोशल वेलफेयर किरण पांसी बच्ची से मुलाकात करने गुजरात गई थी. इसे भी पढ़ें - स्कूली">https://lagatar.in/school-education-and-literacy-departments-letter-issued-portal-ready-for-transfer/">स्कूली

शिक्षा एवं साक्षारता विभाग का पत्र जारी, ट्रांसफर के लिए तैयार हुआ पोर्टल

यह है मामला

दरअसल गुजरात के भरूच स्थित झघड़िया जीआईडीसी क्षेत्र में झारखंड की एक नाबालिग के साथ सात दिन तक दुष्कर्म हुआ था. जिसके बाद पीड़ित का इलाज अंकलेश्वर अस्पताल से भरूच सिविल और फिर वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में हो रहा है. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नेतृत्व में टीम को वडोदरा भेजा और बच्ची को मदद पहुंचायी. यहां बता दें कि राज्य में रह रहे और प्रवासी झारखंडवासियों के प्रति हेमंत सरकार हमेशा संवेदनशील रही है. फिलहाल आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-sorens-tweet-the-demand-of-rs-1-36-lakh-crore-is-not-just-air-babulal-ji/">हेमंत

सोरेन का ट्वीट- 1.36 लाख करोड़ की मांग हवा-हवाई नहीं है बाबूलाल जी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही