Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Chaibasa: चाईबासा स्थित टीआरटीसी में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड एवं ओडिशा के नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने संवाद किया.
Advertisement
Advertisement
संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बोलते मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह.
  • - चाईबासा में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर.
  • - पेसा नियमावली को ऐतिहासिक बताया.

Chaibasa: चाईबासा स्थित टीआरटीसी में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड एवं ओडिशा के नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने संवाद किया.

 

इस दौरान मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि झारखंड में पेसा नियमावली का लागू होना एक ऐतिहासिक कदम है, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी. उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इसे लागू करने का वादा किया था.

 

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब जब पेसा नियमावली लागू हो चुकी है, तो इसे पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ जमीनी स्तर पर लागू करना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आम जनता को इसका वास्तविक लाभ मिल सके. उन्होंने इसे झारखंड का मॉडल बताते हुए विश्वास जताया कि यह पूरे देश में उदाहरण बनेगा.

 

मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पेसा को लेकर उनके रुख में आए बदलाव का जवाब संगठन के माध्यम से दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर मनरेगा कानून को कमजोर करने के प्रयासों का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इसे बचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

इस मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने दीपिका पाण्डेय सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पेसा नियमावली के ड्राफ्ट से लेकर हेमंत सोरेन एवं कैबिनेट से मंजूरी दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि राज्य की 2066 पंचायतों में पेसा लागू होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और जिला अध्यक्षों की भूमिका इसके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण होगी.वहीं, आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता दयामणि बारला ने पेसा कानून को आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करने वाला बताया.

 

कार्यक्रम में सह प्रभारी श्रीवेला प्रसाद, सह अध्यक्ष भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही