Search

 
 
 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और मोहम्मद अजहरुद्दीन से दिल्ली में मिले मंत्री डॉ इरफान अंसारी

 
 Ranchi :  हेमंत सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की.  दरअसल शनिवार को देश भर के अल्पसंख्यक नेताओं ने दिल्ली में खड़गे से मुलाकात की.  झारखंड की ओर से इरफान अंसारी और मंसूर अंसारी मौजूद रहे. इरफान अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड के मुद्दों से अवगत कराया. साथ ही यह जानकारी दी कि झारखंड सरकार अल्पसंख्य़कों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है.  अल्पसंख्यक हित में आवाज भी उठा रही है.

डॉ इरफान मोहम्मद अजहरुद्दीन से भी मिले ">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/ajhar.jpg">

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/ajhar.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-996951" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/ajhar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डॉ इरफान अंसारी ने यहां भारतीय  क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन से भी मुलाकात की. मंत्री ने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में यह मेरे लिए बहुत उम्दा पल था. उन्होंने कहा, मो अजहरुद्दीन ने मेरे कार्यों की सराहना की. कहा कि आप एक उभरते हुए नेता हैं और सभी संप्रदायों के बीच आपकी लोकप्रियता प्रशंसनीय है.. मेरी दुआएं आपके साथ हैं. मंत्री ने कहा कि उनसे मिलना मेरे लिये एक अविस्मरणीय अनुभव है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही