बैठक में बालाजी कंपनी के कर्मियों की हाजिरी बही जब्त
इसे लेकर वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान बालाजी कंपनी के कर्मियों की हाजिरी बही जब्त कर ली गई. वित्त मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को 135 सफाई कर्मियों की जरूरत है, लेकिन मात्र 51 कर्मी ही तैनात हैं. उनमें से भी 47 कर्मियों की हाजिरी बन रही थी. पंजी को जब्त कर अपर समाहर्ता को मामले की जांच करने को कहा गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत सभी कर्मियों को यूनिफॉर्म में रहने को कहा गया है. अगले तीन दिनों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी, ताकि इलाज कराने वाले मरीजों को कोई परेशानी न हो और यह भी पता चल सके कि दलाल है या नहीं.मेडिकल कॉलेज में गंदगी रहती है
उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है. सरकार से तीन शिफ्ट में सफाई का ठेका है, लेकिन मात्र 51 कर्मचारी ही तैनात किए गए हैं. यही कारण है कि मेडिकल कॉलेज में गंदगी रहती है. उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन की सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है. जिस उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ था, उस उद्देश्य की पूर्ति हो. कहा कि MMCH में आयुष्मान भारत के तहत भी इलाज नहीं मिल रहा है. वे खुद इस मामले में पहल कर बात करेंगे. मंत्री ने कहा कि सभी कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/these-accused-of-money-laundering-including-hemant-soren-pooja-singhal-prem-prakash-and-pankaj-mishra-got-bail-this-year/">हेमंतसोरेन, पूजा सिंघल, प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा समेत मनी लॉन्ड्रिंग के इन आरोपियों को इस वर्ष मिली बेल
Leave a Comment